ठंड में सिर दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:36

ठंड के कारण बार-बार होता है सिरदर्द तो आज़माएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा सर्दी-जुकाम से भी आराम

जिन लोगों को बार-बार सिरदर्द की समस्या होती है वे राहत के लिए इन उपायों को ट्राई कर सकते हैं। (Ways to get rid of headache in winters )

सर्दियों को मौसम में सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियां बहुत ज़्यादा देखी जाती है वहीं, इनमें से ज़्यादातर स्थितियों में सिरदर्द की समस्या एक प्रमुख लक्षण के तौर पर देखने को मिलती है। बुखार से लेकर फ्लू तक हर स्थिति में लोगों को सिरदर्द से भी परेशान होना पड़ता है। वहीं, ठंडी हवा और कम तापमान के कारण भी बहुत से लोगों को सुबह-शाम सिरदर्द की समस्या महसूस हो सकती है।

सर्दियों में सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे तापमान में गिरावट या बुखार। वहीं हाई ब्लड शुगर लेवल्स और कमज़ोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भी मौसम बदलने के साथ अक्सर सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। जिन लोगों को बार-बार सिरदर्द की समस्या होती है वे इन उपायों को ट्राई कर सकते हैं। (Ways to get rid of headache in winters In Hindi)
ठंड के मौसम में सिरदर्द से राहत के उपाय क्या हैं ?

आराम करें
जर्नल ऑफ क्लिनिकल स्लीप मेडिसिन (Journal of Clinical Sleep Medicine) में छपी एक स्टडी के अनुसार, तनाव और नींद की कमी के कारणसिरदर्द की परेशानी हो सकती है। इस स्टडी में पाया गया कि 81 प्रतिशत से अधिक लोगों को केवल पर्याप्त मात्रा में सोने से सिरदर्द की समस्या से राहत मिलते दिखायी दी। ऐसे लोगों ने स्वीकार किया कि वे सिरदर्द से राहत के लिए अक्सर थोड़ी देर की झपकी लेते हैं और इससे उन्हें बेहतर महसूस होता है। जैसा कि सर्दियों में महसूस होने वाला आलस और थकान भी सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है और इससे बचने के लिए रात में अच्छी नींद सोना एक कारगर तरीका साबित हो सकता है।

तनाव से बचें
स्ट्रेस या तनाव आज लगभग हर दूसरे व्यक्ति की ज़िंदगी का हिस्सा-सा बन गया है लेकिन, यह तनाव आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकता है। तनाव से आपकी बीमारियां गम्भीर बन सकती हैं, आपका बीपी और शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इसके अलावा रोज़मर्रा की ज़िंदगी में महसूस होनेवाला बदन दर्द, अकड़न और सिरदर्द भी तनाव की ही देन हो सकता है। ऐसे में तनाव से बचने के प्रयास करें औ इसे मैनेज करना भी सीखें। मेडिटेशन, प्राणायाम और योग का अभ्यास करें, रोज़ाना वॉक पर जाएं और परिवार के साथ समय बिताएं। इसी तरह आराम और नींद के महत्व को भी समझें और इनके लिए समय निकालें। जब आप खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे तो आपको तनाव भी कम महसूस होगा।
गर्म कपड़े पहनें
कई बार लोग अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें कमरे या ऑफिस में एसी के तापमान का ध्यान भी नहीं रहता। इसी तरह सर्दियों के मौसम का आनंद लेने के लिए भी बहुत-से लोग शाम को घूमने निकल पड़ते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को ठंड लग जाती है और उनके सिर में दर्द महसूस होने लगता है। इसीलिए, सर्दियों में खुद को ठंड से बचाने के लिए ऊनी और गर्म कपड़े पहनें। इससे आपको सिरदर्द की समस्या भी कम होता है।

पानी पीएं
ठंड के मौसम में लोगों को प्यास कम लगती है और वे पानी भी कम ही पीना पसंद करते हैं। लेकिन, इससे शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन हो सकता है जो कि सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। गौरतलब है कि मानव मस्तिष्क शरीर में पानी की मात्रा के प्रति काफी संवेदनशीलता से रिस्पॉन्ड करता है। ऐसे में अगर शरीर में पानी की मात्रा कम रहती है तो ब्रेन हिस्टामाइन्स (histamines) नामक कम्पाउंड्स का निर्माण करने लगता है। यह एक प्रकार का कार्बनिक कम्पाउंड है जिसकी वजह से शरीर में थकान और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है।

इसीलिए सर्दियों के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखें। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीएं। साथ ही सूप, शर्बत, नारियल पानी (Coconut Water) और फ्रूट जूसेस का भी सेवन आपको हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info